Monday 6 January 2014

श्री नरेन्द्र मोदी जी से कुछ तीखे सवाल



आदरणीय मोदी जी ,

. आप भारत को कांग्रेस मुक्त करने की बातें करते हों. तो क्या यदि आप की पार्टी जीते तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया मे विपक्ष की भूमिका आप ज़रूरी नहीं मानते ?
. कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार बढ़ा है ऐसा आप कहते हैं. यदि आप की सरकार आई तो आप ऐसा क्या स्टेप लेंगे की भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा ?
. कांग्रेस के शासन मे महंगाई बढ़ी है ऐसा आप कहते हैं. यदि आप की सरकार आई तो आप ऐसा क्या स्टेप लेंगे की महंगाई दूर हो जाएगी ?
. कांग्रेस पाकिस्तान के प्रति नरम रवैया अपनाती है ऐसा आप कहते हैं. यदि आप की सरकार आई तो आप पाकिस्तान पर हमला कर देंगे?
. कांग्रेस चीन से डरती है ऐसा आप कहते हैं. यदि आप की सरकार आई तो आप चीन के साथ युद्ध करेंगे ?
. कांग्रेस की एफ. डी. आई . की नीति ग़लत है तो आप क्या नीति अपनाएंगे ?
. कांग्रेस मुस्लिम तुष्टि कारण की राज नीति कर रही हैं ऐसा आप कहते हैं. यदि आप की सरकार आई तो क्या आप समस्त मुस्लिम लोगों को देश से निकाल देंगे ?
. कांग्रेस राम मंदिर नही बना रही है ऐसा आपके लोग कहते हैं. यदि आप की सरकार आई तो क्या आप राम मंदिर बना देंगे? यदि हां तो कितने दिन मे राम मंदिर बना देंगे ?
. कांग्रेस की नीति की वजह से रुपये का डॉलर के मुक़ाबले अवमूल्यन हो रहा है ऐसा आप कहते हैं. यदि आप की सरकार आई तो आप ऐसा क्या कर देंगे की रुपया डॉलर के मुक़ाबले मजबूत हो जाएगा?
१०. कांग्रेस आतंकवाद को रोकने मे असमर्थ है ऐसा आप कहते हैं. यदि आप की सरकार आई तो आप आतंकवाद से निपटने के लिए क्या करने वाले हैं?
११. कांग्रेस की सरकार MCX को बढ़ावा दे रही है. यदि आप की सरकार आई तो क्या आप भी MCX को बढ़ावा देंगे?
१२. कांग्रेस की नीतिओं की वजह से सोने और चाँदी के दाम आसमान छू रहे हैं ऐसा लोग कहते हैं . मध्यम वर्ग को बेटियों की शादी के लिए सोना चाँदी खरीदना मुश्किल हो गया है. यदि आप की सरकार आई तो आप इस के लिए क्या करेंगे?
१३. कांग्रेस की नीति रीतिओं की वजह से ज़मीन और मकान के दाम आसमान छू रहे हैं ऐसा लोग कहते हैं? मध्यम वर्ग को अपना घर बनाना मुश्किल हो गया है. यदि आप की सरकार आई तो आप इस के लिए क्या करेंगे?
१४. कांग्रेस की नीति रीतिओं की वजह से कई राज्यों में बिजली नहीं मिलती ऐसा लोग कहते हैं. यदि आप की सरकार आई तो आप इस के लिए क्या करेंगे?
१५. कांग्रेस की नीति रीतिओं की वजह से शिक्षा एक व्यापार बन गई है ऐसा लोग कहते हैं. मध्यम वर्ग को अपने बच्चे पढ़ाना बड़ा मुश्किल हो रहा है. यदि आप की सरकार आई तो आप इसके लिए क्या करेंगे?
१६. कांग्रेस की नीति रीतिओं की वजह से तबीबी सेवा महेंगी हो गई है ऐसा लोग कहते है. यदि आप की सरकार आई तो आप इसके लिए क्या करेंगे?
१७. कांग्रेस की नीति रीतिओं की वजह से रेल सेवाए मंहगी हो गई है ऐसा लोग कहते हैं. यदि आप की सरकार आई तो आप इसके लिए क्या करेंगे?
१८. कांग्रेस की नीति रीतिओं की वजह से गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है ऐसा लोग कहते हैं. यदि आप की सरकार आई तो आप इसके लिए क्या करेंगे?
१९. कांग्रेस की नीति रीतिओं की वजह से न्याय तंत्र की प्रक्रिया मे देरी होती है ऐसा लोग कहते है? यदि आप की सरकार आई तो आप इसके लिए क्या करेंगे?
२०. कांग्रेस की नीति रीतिओं की वजह से देश भर मे महिलाएं सुरक्षित नहीं है ऐसा लोग कहते हैंबलात्कार जैसे किस्से आम हो गये हैं. यदि आप की सरकार आई तो आप इसके लिए क्या करेंगे?
२१. कांग्रेस की नीति रीतिओं की वजह से देश भर मे किसान आत्महत्या कर रहे हैं ऐसा लोग कहते हैं. यदि आप की सरकार आई तो आप इसके लिए क्या करेंगे?
२२. कांग्रेस की नीति रीतिओं की वजह से देश मे बच्चों में कुपोषण की समस्या बढ़ी है ऐसा लोग कहते है. यदि आप की सरकार आई तो आप इसके लिए क्या करेंगे?
२३. कांग्रेस जमाखोरों को बढ़ावा दे रही है ऐसा लोग कहते हैं. यदि आप की सरकार आई तो आप इसके लिए क्या करेंगे?
२४. कांग्रेस की नीति रीतिओं की वजह से हमारी सेना का मनोबल कमजोर पड़ता है ऐसा आप कहते है. यदि आप की सरकार आई तो आप इसके लिए क्या करेंगे?
२५. कांग्रेस मे परिवारवाद के खिलाफ आप हमेशा कहते हैं. यदि आप की सरकार आई तो आप इसके लिए क्या करेंगे?
२६. आप को फेंकू कहा जाता है. इसके लिए आप क्या कहेंगे?
२७. आप के गुजरात मे दर्जन भर IPS ऑफिसर जेल मे बंद है. इस के लिए आप क्या कहेंगे?
२८. आप के गुजरात के कुछ मंत्री दागी हैं ऐसा कोर्ट ने भी कहा है. आप इसके लिए क्या कहेंगे?
२९. आप गुजरात मे लोकायुक्त क्यों नियुक्त नहीं कर रहे हैं?
३०. आप गुजरात मे अडानी, एस्सार जैसी कंपनियों को कुछ ज़्यादा ही फ़ायदे दे रहे हैं ऐसा कहा जाता है. आप क्या कहते हैं?
३१. आप ने अभी तक गुजरात मे इनवेस्टमेंट करने के लिए सेंकड़ो विदेशी कंपनियों से MOU पे हस्ताक्षर किए हैं उसमे से वास्तव मे कितना इनवेस्टमेंट हुआ है?
३२. आप तरह तरह के उत्सव मेले लगा कर अपना प्रचार करते रहते हैं. आप इसके लिए क्या कहते हैं?
३३. आप राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर व्यक्तिगत आरोप लगाते रहते हैं पर वे लोग आप के लिए कुछ नही कहते. आप का क्या जवाब है?
३४. क्या स्विस बेंक मे केवल कांग्रेस का ही रुपया जमा है? भाजपा का कुछ भी नही हैं?
३५. आप को अमेरिका वीजा क्यों नहीं दे रहा है?
३६. यदि आप ने गुजरात का वास्तव में विकास कर दिया है तो रोज हज़ारों गुजराती लोग अमरीका के वीजा लेने क्यों लाइन लगाते हैं? और विदेश मे बसे गुजराती अब गुजरात क्यों नहीं लौट रहे हैं?
३७. आप के लिए औद्धोगिक विकास ही मायने रखता है? आप पशु पालन और कृषि के विकास के लिए क्या सोचते हैं?
३८. आप की पार्टी के पास आज की तारीख मे कितना फंड जमा है? यह फंड कहां से आया ? और उसके खर्च का क्या हिसाब है?
३९. आपको क्या लगता है २०१४ में देश में आप की सरकार बनेगी और आप प्रधानमंत्री बनेंगे?
और भी कई सवाल है पर आप पहले हमें इतने प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

No comments:

Post a Comment